Monday, February 10, 2014

मेरा प्यार.......



तेरे चेहरे पर चढ़ती जो मुस्कान है,

वो मेरा प्यार है,

तेरे  पायल  में जो झंकार   है,
वो मेरा प्यार है,

तेरे लबो पर जो मेरा नाम है,
वो मेरा प्यार है,

तेरे दिल की चलती हर धड़कन
वो मेरा प्यार है,

तेरे बदन से जो आती खुश्बू है,
वो मेरा प्यार है,

तेरे जुल्फों में जो चंचलता है,
वो मेरा प्यार है,

तेरे गालों पर छायीं जो लाली है,
वो मेरा प्यार है,

तेरे आँखों में जो हल्का गुमान है,
वो मेरा प्यार है,

तेरी वफाओं में जो रोमांस का किरदार है,
वो मेरा प्यार है,

तेरी मजबूरियों का जो एक एहसान है,
वो मेरा प्यार है,

तेरे ख्वाबों का जो एक संसार है,
वो मेरा प्यार है,

तेरे हुस्न में जो नज़ाकत है,
वो मेरा प्यार है ,

तेरे होंटों पे जो छलकता जाम है,
वो मेरा प्यार है,

तेरे दुपट्टे का जो सरकने का अंदाज़ है,
वो मेरा प्यार है,

मेरी यादों से जो महका तेरा संसार है,
वो मेरा प्यार है.…





No comments:

Post a Comment